नैनीताल। रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस जिला महामंत्री अफसर अली ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि वर्तमान समय में देश भर में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर अनेकों प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने सुपर शक्ति सी कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिससे देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर न रहे। कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने हमेशा प्रयास किया है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आए।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *