श्रीनगर गढ़वाल : प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रही है। जिसके कारण लोगों में सरकार के प्रति गहरी नाराजगी है।
बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को बागेश्वर में गिरफ्तार करना सरकार की हताशा एवम निराशा ही है। भर्ती घोटालों में जिस तरह युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया और सरकार द्वारा आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रही है उससे प्रदेश में काफी रोष है। कहा भाजपा मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति पहाड़ के ज्वलंत मुद्दों की लगातार अनदेखी कर रही है, जिससे प्रदेश की जनता का मोहभंग हो चुका है और भाजपा को सबक सिखाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिन उद्देश्यों के लिए गढ़वाल विवि की स्थापना हुई थी वहां पर पहाड़ के युवाओं को प्रवेश न मिलना कहीं न कहीं उद्देश्य से भटकाव प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी भी मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *