हल्द्वानी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को स्वराज आश्रम में कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्व़ राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके कुशल नेतृत्व में ही पंचायती राज की परिकल्पना साकार हुई। सूचना-संचार व कम्प्यूटर क्रांति के माध्यम से उन्होंने देश को आगे लेकर जाने का काम किया। सभी कांग्रेसी मिलकर राजीव के अधूरे सपनों को हर हाल, हर परिस्थिति में पूरा करेंगे। यहां एनबी गुणवंत, हेमंत बगड्वाल, शोभा बिष्ट, ब्लक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, हेम पांडे, राजेंद्र बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, राधा आर्य, रवि जोशी, राजेंद्र जीना, गोविंद बगड्वाल, मयंक भट्ट, मलय बिष्ट, त्रिलोक बनोली, मनोज बिष्ट, विनोद कुमार, संदीप भैंसोड़ा, योगेश कांडपाल, ताहिर, अशोक जोशी, हर्षित भट्ट, मीमांशा आर्य, प्रदीप नेगी, बबलू बिष्ट, अमित रावत, प्रदीप बिष्ट, चंदन भाकुनी आदि रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *