नई टिहरी। देश और प्रदेश भर में महिलाओं के साथ हो रही शर्मनाक घटनाओं के विरोध में चंबा चौराहे पर कांग्रेसियों ने धामी सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने सरकार से महिला अपराधों को रोकने की मांग की है। गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी चंबा के नेतृत्व में कांग्रेसी चंबा चौक पर एकत्र हुए। जहां पर कांग्रेसियों ने महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के लिए भाजपा सरकार करे जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन करने के बाद पूतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज देश और प्रदेश भर में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत और नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष सुमना रमोला ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा भाजपा का खोखला साबित हुआ है। आज मणिपुर से लेकर उत्तराखंड में तेजी से महिला अपराध बढ़े हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, ब्लक कांग्रेस के अध्यक्ष साहब सिंह सजवान, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, सूरज सिंह राणा, सोबन सिंह नेगी, नरेंद्र चंद रमोला, विक्रम सिंह पंवार, नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रभा तिवारी, गीता खनका, तनीषा रावत, उत्तम सिंह रावत, विजय सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह नेगी, दिनेश कोहली, देव सिंह सजवान, गोविंद सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *