जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जीबीपंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के कर्मचारियों को पीआरडी से हटाकर आउटसोर्स एजेंसी के अधीन करने पर संविदा कर्मचारी भड़क गए। कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि जब तक समस्या का हल नहीं होता है तब तक कार्यबहिष्कार को जारी रखा जाएगा। वहीं, संस्थान के प्रभारी निदेशक ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह कदम उठाए गए है।
शनिवार को जीबीपंत अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में धरना देते हुए आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि उनको पीआरडी से हटाकर एक एजेंसी के अधीन कर दिया गया। जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। कहा कि संस्थान में करीब 204 संविदा कर्मचारी पिछले करीब 15 सालों से कालेज में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे है। कहा कि संस्थान ने साल 2020 से मार्च 2022 तक पीआरडी के माध्यम से सभी कर्मचारियों को 570 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा है। इसके बाद संस्थान ने अप्रैल 2022 से कर्मचारियों का पीआरडी में विस्तारीकरण नहीं करवाया और 570 की दर से ही संस्थान ने कर्मचारियों को मानदेय दिया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *