हल्द्वानी। जिला खेल कार्यालय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर 14 अगस्त को क्रास कंट्री रेस का आयोजन करेगा। प्रतियोगिता छह वर्गों में होगी। पुरुष एवं महिला ओपन की दौड़ सर्किट हाउस काठगोदाम से शुरू होकर खेड़ा चौराहे होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम गौलापार में समाप्त होगी। अंडर-16 बालकध्बालिकओं की दौड़ कालीचौड़ मंदिर के गेट से शुरू होकर खेड़ा चौराहे होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम गौलापार में समाप्त होगी। अंडर-12 बालकध्बालिकाओं की दौड़ इंदिरा गांधी स्टेडियम गौलापार में ही आयोजित की जाएगी। इच्टुक खिलाड़ी 10 अगस्त को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अपना पंजीकरण जिला खेल कार्यालय में करवा सकते हैं। पंजीकरण करवाने के लिए प्रतिभागियों को अपना जन्म प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति साथ में लाना जरूरी है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *