
हरिद्वार में आज सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व है हर की पौड़ी ,मालवीय दीप घाट, सुभाष घाट सहित सभी गंगा घाटों पर सुबह से ही देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु गंगा स्नान करके पुण्य अर्जित कर रहे हैं, गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु कुशा व्रत घाट पर अपने पितरों को तर्पण आदि कर्मकांड भी कर रहे हैं, सोमवती अमावस्या के स्नान पर पुलिस विभाग द्वारा भी बड़ी तैयारी की गई है ,आज के स्नान को कुशल संपन्न करने के लिए मेला क्षेत्र को 14 जोन 39 सेक्टर में बांटा गया है।
