अल्मोड़ा। आर्यन छात्र संगठन द्वारा रविवार को फ्रेशर्स एवं फैयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विशिष्ठ अतिथि के रूप मेंं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पालिका सभासद अमित साह, पालिका सभासद अर्जुन बिष्ट तथा अधिवक्ता वैभव पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के बारे में सभी अतिथियों ने अपनी बात रखी। सचिव गौरव भंडारी ने कहा कि इतना विरोध होने के बाद भी आर्यन संगठन ने छात्रा छात्राओं की बातों को रखते हुए इस पार्टी का आयोजन किया। गिरीश पांडेय ने कहा कि इस संगठन ने हमेशा छात्रों के हितों की बात की है इसलिए विगत 4 सालो से छात्रा छात्राओं का सहयोग संगठन को मिलता आ रहा है और आर्यन संगठन चुनाव जीतते हुए आ रही है। सोबन सिंह जीना विश्वविधालय के इतिहास में ये कार्यक्रम पहली बार किसी संगठन ने आयोजित किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल कोरंगा ने तथा संचालन दिव्यांश जोशी व हर्षिता तिवारी ने किया। कार्यक्रम में भावना कांडपाल उत्तराखंड की उभरती कलाकार, दिनेश किरोला अतिथि के रूप में रहे। कार्यक्रम में ललित सिंह फर्त्याल, उज्ज्वल जोशी, आशु शाह, गोकुल कनवाल, पुष्कर बिष्ट, राहुल अधिकारी(पूर्व कोषाध्यक्ष), विजय कनवाल बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *