जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल अंतर विद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता सीजन दस का फाइनल मुकाबला डीएवी के नाम रहा।
फाइनल मुकाबला बाल भारती पब्लिक स्कूल व डीएवी के बीच खेला गया। पहले हाफ में बाल भारती के यथार्थ भरद्वाज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1-0 से बढ़त बनाई। जबकि, दूसरे हाफ के अंतिम चरण में दीपांशु चौहान के गोल से डीएवी को जीत मिली। मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सीख दी। कहा कि युवा खेल से अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। इस मौके पर मदन सिंह नेगी, जनार्दन बुड़ाकोटी, चंद्री पटवाल, सुनील रावत, गिरीराज सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *