चम्पावत। खेतीखान-लोहाघाट मोटर मार्ग की दुर्दशा को लेकर वाहन चालकों ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन देकर मार्ग में डामरीकरण की मांग उठाई। सोमवार को वाहन चालक संजय फत्र्याल के नेतृत्व में लोनिवि के ईई संजय चौहान को ज्ञापन देकर कहा कि खेतीखान-लोहाघाट मार्ग में कई जगह गड्ढे बन गए हैं। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ईई संजय चौहान ने वाहन चालकों की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए मार्ग में बने गड्ढों को भरने ,नालियों को खोलने के निर्देश अभियंता को दिए। यहां दिनेश सिंह, नरेंद्र सिंह करायत, विनोद सिंह फत्र्याल, संग्राम सिंह, कमल सिंह, मदन सिंह मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *