जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अगस्त माह में आई आपदा से नदी पर बने फीडर क्षतिग्रस्त होने से काश्तकार के समक्ष सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में महापौर हेमलता नेगी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग उठाई।
मुख्यमंत्री को भेज पत्र में महापौर ने कहा कि कोटद्वार व भाबर क्षेत्र में अधिकांश परिवार खेती पर ही निर्भर हैं। लेकिन, इस वर्ष आई बाढ़ से मालन नदी पर बना फीडर क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण बाई व दाहिनी मालन नहरों से मोटाढांक व कलालघाटी क्षेत्र को सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाता था, वह क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में काश्तकारों के खेतों तक पानी पहुंचाना मुश्किल हो गया है। कहा कि सरकार को पंपों के माध्यम से सिंचाई के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे काश्तकारों की फसल को बचाया जा सके।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *