जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नागरिक मंच ने कोटद्वार में सेंट्र्रल गर्वमेंट हेल्थ सर्विस (सीजीएचएस) की शाखा खोलने की मांग की है। इस संबंध में मंच की ओर से केन्द्र सरकार को ज्ञापन भेजा गया है।
मंच के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश नैथानी, महासचिव अतुल भट्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि कोटद्वार गढ़वाल का प्रवेश द्वार है। शहर की जनसंख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है, लेकिन यहां की स्वास्थ्य सेवाएं प्रर्याप्त नहीं है, जिस कारण यहां के लोगों को उपचार के लिए देहरादून, दिल्ली सहित अन्य शहरों में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में केंद्रीय सेवा व अद्र्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की काफी संख्य व इन सेवाओं में सेवारतजनों के परिजन भी काफी संख्या में निवास करते है। इनके लिए जो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा सुलभ है, उसके लिए उन्हें देहरादून जाना पड़ता है, क्योंकि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में देहरादून व हल्द्वानी में सीजीएचएस की सुविधा सुलभ है। यदि कोटद्वार में सीजीएचएस की शाखा खुलती है समीपवर्ती पर्वतीय क्षेत्र की जनता को भी इसका लाभ मिलेगा।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *