श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाने के लिए खिर्सू ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के साथ ही श्रीनगर शहर के स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को एल्बेंडाजॉल की खुराक खिलाई गई। स्कूलों में शिक्षकों, आरकेएसके काउंसलरों, आरबीएसके की टीम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशाओं के माध्यम से 1-19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की खुराकर खिलाई गई। जो बच्चे छूट गये है उन्हें 29 अगस्त को मॉप अप दिवस के दिन खुराग खिलाई जाएगी। इस मौके पर आरबीएसके टीम खिर्सू के डॉ. अतुल उनियाल, डॉ. श्वाति, पोखड़ा ब्लॉक के काउंसलर विकास नेगी, आरकेएसके काउंसलर श्रीनगर मनमोहन सिंह, काउंसलर खिर्सू सपना नेगी आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *