जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राज्य आंदोलनकारी व अधिवक्ता स्व. जगमोहन भारद्वाज की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट व नशाबंदी परिषद की ओर से समाजसेवी धनपाल सिंह रावत को नशाबंदी एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज स्मृति सम्मान-2023 दिया गया।
अधिवक्ता जगमोहन भारद्वाज की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। वक्ता डा. नंदकिशोर ढौंडियाल ने कहा कि गांधीवादी सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत से प्रेरित होकर जगमोहन भारद्वाज ने समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। वह जीवन भर समाज को नशा मुक्त बनाने की लड़ाई लड़ते रहे। मयंक प्रकाश कोठारी ने कहा कि नशा ही सब बुराइयों की जननी है। ऐसे में इसके खात्मे के लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। दैनिक जयंत के संपादक नागेंद्र उनियाल ने कहा कि हर प्रकार के नशे को सामाजिक अपराध माना जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मद्यनिषेध विभाग स्थापना करने की भी मांग उठाई। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्य कर रहे केंद्रीय गांधी स्मारक निधि राजघाट दिल्ली के धनपाल सिंह रावत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय सेविका शशि प्रभा रावत ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र लाल आर्य, कैलाश भारद्वाज, चक्रधर शर्मा, प्रकाश चंद्र कोठारी, प्रवेश नवानी, धीरजधर बछवाण, विकास आर्य, विजय लखेड़ा, पीएल खंतवाल, सुदीप बैंठियाल, अमेरिका सिंह, गोविंद डंडरियाल आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *