बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल व पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने गुरुवार को बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए ईवीएम स्टग रूम के साथ ही मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए डिग्री कलेज परिसर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राचार्य कार्यालय के दो मंजिले में बनने वाले स्टग रूम की जानकारियां लीं। मतगणना के लिए तैयार वनस्पति, जंतु विज्ञान भवन व्याख्यान कक्षों में जाकर विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उचित बैरीकेडिंग के साथ ही कलेज के सभाकक्ष में कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश नोडल बैरिकेडिंग को दिए। साथ ही उन्होंने प्राचार्य कक्ष में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कलेज परिसर में झाड़ियों का कटान करने के साथ ही उचित सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर रिटर्निंग अफिस पहुंचकर बैरीकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही नामाकंन संबंधी जानकारियां ली। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, रिर्टनिंग आफिसर हरगिरि, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चंद्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या आदि मौजूद थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *