जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला स्तरीय राजस्व संवद्र्वन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में बैठक में विद्युत, परिवहन, आबकारी, खनिज न्यास, वन विभाग, निबंधक, सिंचाई अदि विभागों के निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष धीमी प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने राज्य कर विभाग श्रीनगर को सीजीएसटी व एसजीएसटी की अलग-अलग रूप से डिटेल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राज्य कर विभाग की कोटद्वार शाखा को सिडकुल से आने वाले राजस्व की डिटेल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
राजस्व संवद्र्वन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम डा. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को राजस्व संवद्र्धन में सक्रियता से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। राजस्व संवद्र्धन के तहत सम्भागीय परिवहन कार्यालय पौड़ी व कोटद्वार द्वारा 26 फीसदी, भूतत्व एवं खनिकर्म द्वारा 19 फीसदी, आबकारी विभाग द्वारा 48 फीसदी, वन विभाग द्वारा 17 फीसदी राजस्व वसूला गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, खनन न्यास अधिकारी रवि नेगी, राज्य कर आयुक्त श्रीनगर चंचल चौहान, डीटीडीओ प्रकाश खत्री, एसडीओ विद्युत गोविन्द रावत आदि शामिल थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *