नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित ने मंगलवार को नरेंद्रनगर तहसील के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। यहां पर श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली। जिसके बाद नरेंद्रनगर तहसील में अधिकारियों की बैठक लेते हुए चौपाल के माध्यम से जन समस्याएं भी सुनी। नरेंद्रनगर में कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान डीएम दीक्षित ने एसडीएम को सभी कार्यालयों से संबंधित समस्याओं को कम्पाइल कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने, कार्यालयों को पेपर लेस कर हाईटेक करने, सभी पटल सहायकों के टेबल पर नेम प्लेट रखने तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कोषाधिकारी को डबल लक में अतिरिक्त सीसी टीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया। डीएम ने उप जिला चिकित्सालय नरेन्द्रनगर में सिटी स्केन कक्ष, एक्स-रे कक्ष, डायलिसिस यूनिट, अपरेशन थियेटर, ओपीडी, डेंगू वार्ड, जनरल वार्ड, फिजियो थरैपी विभाग, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा कक्ष आदि का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जानकारी हासिल की। अस्पताल में तैनात स्टाफ, प्रतिदिन की ओपीडी, भर्ती मरीज, मरीजों को दिये जाने वाले भोजन, बिजली, पानी, फायर सेफ्टी की जानकारी लेते हुए आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें देने के निर्देश दिए। तहसील कार्यालय का निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे कार्यों सहित विभागीय अपडेट लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *