जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पर्टी की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर रक्तदान अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए जागरूक किया।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से राजकीय बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दलजीत सिंह का विशेष योगदान रहा। शिविर में बीस यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जन हितों को लेकर कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का उद्देश्य है कि वह रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकें। इस दौरान आमजन को भी रक्तदान के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर पंकज भाटिया, उमेश त्रिपाठी, सुनीता कोटनाला, प्रीति कुलाश्री, गुलशन भाटिया, नूतन चमोली, गीता कुकरेती, दर्शन सिंह बिष्ट, संजय रावत, ओम बलूनी, सूर्यकांत बलूनी, अमिताभ अग्रवाल, निशा जुयाल, माहेश्वरी बिष्ट, सुनील गोयल, मौ. कासिम, विनय शर्मा, आशीष सतीजा, दीपक पांडेय, पूनम खंतवाल, किरन काला, हरीश खर्कवाल, नीना बैंजवाल, अनीता गौड़, कुसुम पटवाल आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *