जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : वीआर आयुर्वेदिक क्लीनिक (संस्थान) के तत्वावधान में श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल में स्वर्ण प्राशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 6 से लेकर 12 वर्ष की आयु तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन की खुराक दी गई। इस मौके पर आयुर्वेदिक क्लीनिक के संस्थापक डा. राहुल कुमार वैद्य ने स्वर्ण प्राशन की लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इससे न केवल बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है बल्कि यह उनकी स्मरण शक्ति व बुद्धि कौशल को भी बढ़ाने में सहायता करता है। कहा कि यह प्रक्रिया आगामी छ: माह तक हर माह की 17 तारीख को आयोजित किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र पोखरियाल ने क्लीनिक की पहल को सराहनीय बताया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *