बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार तेज कर दिया है। अल्पसंख्यक वर्ग के कई लोगों ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। प्रत्याशी को लेकर क्षेत्र भ्रमण किया। दिवंगत चंदन राम दास के सपनों को पूरा करने का भी संकल्प दोहराया। अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष मोहीऊद्दीन अहमद तिवारी के नेतृत्व में नगर में लोगों ने भ्रमण किया। प्रत्याशी पार्वती दास ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसे निभा रही है। बागेश्वर की जतना उन्हें जिम्मेदारी देने को तैयार है उसे भी वह बखूबी निभाएंगी। क्षेत्र का विकास करना उनका मकसद रहेगा। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने भाजपा को 17 साल से जो प्यार दिया है वह प्यार उपचुनाव में दोगुना होने वाला है। जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने सभी से पार्वती दास के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुबोध साह, नगर मंडल अध्यक्ष रमेश तिवाड़ी, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज ओली, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा आसिफ हुसैन, जिला महामंत्री सोहेब खान ने कई कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलवाई। इनमें जाहिद हसन, अब्दुल माजिद, नन्हे भाई, जावेद अहमद अब्दुल रफीक तस्लीम अहमद अल्लाहरख्खा, खुदारख्खा अफजल हुसैन, असलम अहमद ईशान अहमद, हनीफ भाई सलीम भाई, शाहिद भाई, अहमद भाई अकरम अली, राकेश पाल आदि शामिल थे। उधर, जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा व कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वह सरकार की उपलब्धियां लोगों को गिना रहे हैं।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *