रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट र्केप में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के भाई उसको फंदे से उताकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। संजय नगर ट्रांजिट र्केप निवासी राधा (16) अपने चार भाइयों के साथ रहती थी। सोमवार सुबह वह सोकर उठी और शौच के बाद अपने भाइयों के लिए किचन में नाश्ता बनाने चली गई। भाई के सोकर उठने के बाद अपनी दिनचर्या शुरू करने का कार्य करने में लग गए। एक भाई ने अपनी बहन को आवाज दी, तो बहन ने उसकी आवाज पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद भाई किचन में गया तो देखा उसकी बहन का शरीर फंदे पर झूल रहा है। भाई ने अपने अन्य भाई को आवाज देकर बुलाया और पास के लोगों की मौजूद्गी में बहन को फंदे से उतारा और बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय लेकर आए। चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी के मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक किशोरी के माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो गई थी। उसकी दो बहनो की शादी हो गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे और उसके बाद ही कार्रवाई होगी।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *