एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा नशा तस्करी कर कोठियां बनाने वालों पर लगाम लगाने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश पर काम करते हुए A.N.T.F. हरिद्वार व थाना श्यामपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम कांगडी से एक व्यक्ति शिवा उर्फ लड्डू को स्मैक की तस्करी करते हुए कुल 29 ग्राम स्मैक व 5 लाख 96 हजार 50 रुपये नगदी के साथ दबोचा। तस्कर के कब्जे से बरामद रकम भी स्मैक की खरीद फरोख्त से कमाई गई है। थाना श्यामपुर में आरोपी के विरुद्ध 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
बरामदगीः-
1- कुल 29 ग्राम स्मैक
2- 5,96,050/- रुपये नगद
थाना श्यामपुर पुलिस टीम –
- उ0नि0 नितेश शर्मा (SO श्यामपुर)
- उ0नि0 रुकम सिंह नेगी (चौकी प्रभारी लालढांग)
- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल
- का0 रणजीत भण्ड़ारी
- का0 रमेश सिंह
ए०एन०टी०एफ० पुलिस टीमः-
- निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी ANTF
- उ0नि0 रणजीत सिंह
- हे0का0 सुनील
- हे0का0 302 मुकेश कुमार
- हेoका0 राजवर्धन सिंह
