

हरिद्वार/पंजाब। डेरा बाबा मोहन दास,जैतो मंडी, प्रमुख महंत कमल दास महाराज का स्वास्थ्य खराब चल रहा है, वैष्णवी न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक भूपेंद्र कुमार उनका कुशल क्षेम जानने के लिए पंजाब पहुंचे, जहां पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती महंत कमल दास जी महाराज से मुलाकात कर उनका हाल जाना , उनके जल्द स्वस्थ होने की मां गंगा से मंगल कामना की, बता दें कि महाराज कमल दास जी का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनका लुधियाना हॉस्पिटल में बड़ा ऑपरेशन हुआ है, अभी वह डॉक्टर की देखरेख में अस्पताल में भर्ती हैं, डॉक्टर का कहना है कि जल्द ही महाराज श्री स्वस्थ हो जाएंगे।
