जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के अंतर्गत राइंका कुंभीचौड़ में आयोजित कार्यक्रम में आपदा प्रभावित छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल ने कहा कि इस वर्ष आपदा से कोटद्वार में भारी तबाही हुई। कई लोगों के मकान बह गये साथ ही घरों में मलवा भरने से छात्रों की पाठ्य सामग्री भी खराब हो गई। इस पर विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत आपदा प्रभावित 36 बच्चों की मदद करने का निर्णय लिया। मौके पर आपदा प्रभावित छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, ड्रैस जूते व पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *