उच्च न्यायालय के निर्देश पर शनिवार को शहर में चलाया गया था अतिक्रमण हटाओ अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शहर में नगर निगम व प्रशासन की ओर से की जा रही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बाद व्यापारियों ने स्वयं ही निगम की नजूल भूमि को खाली करना शुरू कर दिया है। रविवार को शहर में जगह-जगह व्यापारी श्रमिकों के माध्यम से बरामदों को ध्वस्त करते हुए नजर आए। मालूम हो कि शहर में कई व्यापारियों ने बरामदों को सड़क से काफी ऊंचा उठा दिया था।
उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद नगर निगम व प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को नगर निगम व प्रशासन की ओर से जेसीबी की मदद से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सरकारी विभागों ने झंडाचौक से कोतवाली परिसर के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगम की नजूल भूमि पर बने एक दर्जन से अधिक बरामदों को ध्वस्त किया गया। वहीं, निगम की ओर से चिह्रित अन्य अतिक्रमणकारियों को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। प्रशासन व निगम की चेतावनी के बाद रविवार को बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक, नजीबाबाद रोड में व्यापारी स्वयं ही अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण को हटाने के कार्य में जुट गए। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यापारियों ने निगम की नजूल भूमि पर कब्जा कर बरामदों को सड़क से काफी ऊंचा उठा दिया है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *