रुद्रपुर। जीबी पंत षि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बूस्टिंग रिसर्च एकेडमिक इनोवेशन एंड नेटवर्किंग (ब्रेन) 2023 का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षा, शोध, नवोन्मेष, नेटवर्किग गुणवत्ता वृद्घि आदि विषयों पर गहन मंथन करते हुए विवि में आगामी 20 सालों में आने वाले परिवर्तनों के सापेक्ष आवश्यक कार्रवाई पर भी चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने शोध एवं शिक्षा में निरंतर बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया। विवि में लगातार दूसरे साल आयोजित ब्रेन-2023 में देश के 20 प्रसिद्घ षि औद्यागिक उद्यमों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। विशेषज्ञों ने विश्वविद्यालय के शिक्षा, शोध, नवोन्मेष, नेटवर्किग एवं गुणवत्ता वृद्घि पर गहन मंथन करते अनुभव साझा किए। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रख भविष्य की जरूरतों पर विचार-विमर्श करते हुए सुझाव रखे गए। साथ ही विश्वविद्यालय में आगामी 10 से 20 वर्षो में आने वाले संभावित परिवर्तनों के सापेक्ष आवश्यक कार्रवाई पर भी मंथन किया गया। मंथन में पाया गया कि विश्वविद्यालय अपने प्रतिभावान वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से महत्वपूर्ण उपलब्धियां तो हासिल कर रहा है, लेकिन शोध एवं शिक्षा में निरंतर बदलाव की आवश्यकता है, जिससे विश्वविद्यालय वैश्विक स्तर पर स्थापित हो सके। कार्यक्रम में पूर्व कुलपति ड़ एएन मुखोपाध्याय, टेक्सास विश्वविद्यालय के अतिथि प्राध्यापक ड बीबी सिंह, कार्यवाहक कुलपति ड केपी रावेरकर, अधिष्ठाता षि महाविद्यालय ड़ शिवेन्द्र कश्यप, अधिष्ठाता विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय ड़ संदीप अरोरा, अधिष्ठाता गृहविज्ञान महाविद्यालय ड़ अल्का गोयल, ड़ सलिल तिवारी, विभागाध्यक्ष उद्यान विभाग ड़ वीके राव आदि ने भाग लिया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *