राष्ट्रीय पेंशन बाहाली आंदोलन के बैनर तले सतपुली में किया प्रदर्शन
जल्द पेंशन बहाल नहीं होने पर कर्मचारियों व अधिकारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं होने से आक्रोशित सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के घर पर घंटी बजाई। इस दौरान कर्मचारी व अधिकारियों ने सतपुली बाजार में आक्रोश रैली भी निकाली। कहा कि सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों व अन्य सरकारी कर्मचारियों ने सतपुली में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के आवास पर घंटी बजाई। इससे पूर्व राष्ट्रीय पेंशन बहाली आंदोलन के बैनर तले सतपुली बाजार में आक्रोश रैली भी निकाली गई। रैली का नेतृत्व कर रहे जिला संरक्षक डा.महावीर बिष्ट ने कहा कि सरकारी कर्मचारी व अधिकारी पिछले कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठा रहे हैं। लेकिन, सरकारी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही। कहा कि जब विधायक व सांसद को पुरानी पेंशन का लाभ मिल सकता है तो सरकार को सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों को भी इसका लाभ पहुंचाना चाहिए। पेंशन सुविधा के अभाव में सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। आंदोलन में जिला मंत्री अनूप जदली, राजीव सेमवाल, कैलाश थपलियाल, दिनेश राणा, अजय बिष्ट, महावीर बिष्ट, भारत सिंह, संजय डोबरियाल, सतेंद्र रावत, सुबोध काला, गौरव ध्यानी, अरुण उनियाल, रूपेंद्र नेगी, अनिल कोटनाला, गंभीर बिष्ट, अजय काला, अभिषेक बलोदी, मनोज बिष्ट, रविंद्र भारती, भास्कर काला, कीर्ति बड़थ्वाल, आशीष जखमोला, सुरमान गुसाई, सुनील कुमार, अभिषेक यादव, दीपिका रावत, पारुल भट्ट आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *