x
पिथौरागढ़। नगर में विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रही आशाएं 10वें दिन भी धरने में डटे रही। गुरुवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कस यूनियन की ब्लक अध्यक्ष उमा महरा के नेतृत्व में कार्यकत्रियां एकत्र हुई। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरने में बैठ गए। महरा ने सरकारी तंत्र पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वह अपना आंदोलन जारी रखेंगी। यहां सुनीता सैलोनी, कमला भंडारी, मुन्नी देवी, कमला बिष्ट, दीपा जोशी, नीमा देवी, हेमा जोशी, दीपा उप्रेती, बीना महरा, रेखा देवी, गंगा देवी, गीता खाती, रेखा सौन, माधवी देवी, माधवी रावल, हरिप्रिया देवी, सुमन धानिक, सविता देवी, ललिता देवी, शोभा देवी मौजूद रहे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *