पिथौरागढ़। मूनाकोट विकासखंड के जीआईसी पीपलकोट में खेल सामाग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। सोमवार को प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत विद्यालय को 25 हजार की धनराशि मिली। उक्त धनराशि से विभिन्न खेल सामाग्री क्रय की गई है।कहा कि व्यायाम शिक्षक मनोज सिंह सौन की देखरेख में विद्यालय के छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्ष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां केएस सौन, सुरेंद्र कुमार यादव, पंकज पांडेय, विनय जोशी, तारा दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *