अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने आज विकास भवन सभागार में विभागों की जिला योजना, राज्य योजना तथा बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितने भी कार्य विभागों द्वारा किए जा रहे हैं, उनमें अपेक्षित प्रगति लाई जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी या सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा जिला योजना अथवा अन्य योजना के अंतर्गत जितने भी कार्य वर्तमान वित्तीय वर्ष में किए जाने हैं, उन सभी कार्यों में टेंडर आदि की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागों द्वारा जो कार्य किए जा चुके हैं, उनके भुगतान संबंधी प्रक्रिया भी जल्द से जल्द पूर्ण कर ली जाए जिससे वित्तीय प्रगति में भी अपेक्षित प्रगति लाई जा सके। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा किए गए कार्यों की सही एवं अद्यतन रिपोर्टिंग भी अर्थ एवं संख्या कार्यालय में अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों में यदि कोई विवाद या अन्य कोई प्रकरण हो तो उन सभी प्रकरणों का निस्तारण संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए। इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी ड आरसी पंत, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *