चम्पावत। डायट लोहाघाट में दो दिवसीय आनंदम पाठ्यचर्या अभिमुखीकरण कार्यशाला का समापन हो गया है। कार्यशाला में जिले के 42 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। समापन कार्यशाला का शुभारंभ डायट प्राचार्य ड़ अवनीश कुमार शर्मा ने किया। उन्होने प्रशिक्षण में लिए गए लाभ को स्कूली बच्चों तक पहुंचाने की अपील की। जिला समन्वयक आनंदम दीपक सोराड़ी ने आनंदम पाठ्यचर्या की रूपरेखा, उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि यह पाठ्यचर्या वर्ष 2019 से कक्षा 1 से कक्षा 8 तक संचालित प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक दिन पहले वादन आनंदम के रूप में अनिवार्य रूप से संचालित किया जा रहा हैं। आनंदम राज्य संदर्भ समूह से आए प्रणय कुमार, नानवी और साक्षी ने आनंदम पाठ्यचर्या के चारों आयामों माइंडफूलनेस,कहानी गतिविधि और अभिव्यक्ति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यहां शिवराज सिंह तड़ागी, ष्ण चंद्र ऐरी, मनोज भाकुनी, ड़ आशुतोष वर्मा,ड़ नवीन उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव, पारुल शर्मा, लता आर्या मौजूद रहीं।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *