श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत क्षेत्र के वीर शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गौरवशाली इतिहास को याद कर सैनिकों की शहादत को नमन किया। मौके पर क्षेत्र के 17 वीर शहीदों के परिजनों को स्मृति चिह्न व शल भेंट कर सम्मान दिया गया। इस मौके पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है। कहा कि भारतीय सैन्य इतिहास वीर जवानों की पराक्रम गाथाओं से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की सुरक्षा की बदौलत से हम देश के निवासी चौन की नींद से सो रहे हैं तथा शांति का जीवन यापन कर रहे हैं। उन शहीदों को शत शत नमन करना हमारा दायित्व है, और शहीदों के परिजनों के साथ हर सुख-दुख में सदैव खड़ा रहना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान राजकीय इंटर कलेज कीर्तिनगर की छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी, एसडीएम सोनिया पंत, कोतवाल कमल मोहन भंडारी सहित कैप्टन हिम्मत सिंह नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयराम गोदियाल, रणजीत सिंह जाखी, अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र सजवाण, नरेंद्र कुंवर, प्रवेन्द्र पंवार, धाम सिंह, नरेंद्र भण्डारी, सभासद विकास दुमागा, पंकज उनियाल, राजेन्द्र र्केतुरा, अमित मेवाड़, कुलदीप रावत, मनीष, प्रियंका भट्ट, रामेश्वरी र्केतुरा व आशा पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *