चम्पावत। नेपाल सीमा से लगे विभिन्न गांवों में गौरा महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान लोगों ने नम आंखों से गौरा को विदाई दी। देव डांगरों ने अवतरित होकर क्षेत्रवासियों को सुख शांति का आशीर्वाद दिया। सीमांत जाख, सुनकुरी, जमरसों, सेलपेडू व चमदेवल के जिंडी में मेले का आयोजन किया गया। दोपहर बाद गौरा महोत्सव स्थल पर एकत्रित हुए महिलाओं और पुरुषों ने भूमिया देवता दैना होया फिरातु खेलन ऊंना़.़क का गायन कर गौरा मां को विदाई दी। जिंडी गांव से गौरा महेश की प्रतिमा को ढोल नगाड़ों के साथ चमदेवल शिवालय मंदिर में विर्सजन के लिए लाया गया। सुबह गौरा देवी मंदिर में पंडित मदन कलौनी ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। आयोजन में प्रताप चंद, भगत राम, बृज मोहन, गोपाल राम, प्रेम चंद, रीता देवी, पुष्पा देवी, ललित चंद, खुशाल चंद, लक्ष्मण चंद, दीपक सिंह, दिनेश सिंह ने सहयोग दिया।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *