काशीपुर। एक कलयुगी पिता ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। वह अपनी सगी 13 वर्ष की बेटी से दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। सीमावती क्षेत्र यूपी के एक गांव स्थित फार्म हाउस पर एक व्यक्ति काम करता है। वह इस गांव में अपनी मां और 13 वर्ष की बेटी के साथ रह रहा है। बीते रोज उसकी बेटी अपने चाचा के घर गई। उसका पेट फूला देख चाची-चाचा ने उससे पूछा तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। बताया कि उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है, जिससे उसके पेट में दर्द है। शक होने पर उन्होंने जांच कराई तो पाया कि वह 3 माह की गर्भवती है। इस पर चाचा ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य संगीन धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर लिया। आरोपी पिता को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी उसे कई साल पहले छोड़कर जा चुकी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिता अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है, जिससे बेटी गर्भवती है। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जांच महिला एसआई रुचिका चौहान को सौंपी गई है, साथ ही बेटी को उसकी बुआ की सपुर्दगी में दे दिया गया है। -प्रवीण सिंह कोश्यारी, प्रभारी निरीक्षक बाजपुर।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *