पिथौरागढ़। सीमांत में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खिलाड़ी योजना के तहत चयनित 300 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति की पहली किस्त का लाभ दिया गया। मंगलवार को नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को चेक वितरित किए गए। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने कहा कि योजना के तहत 150 बालक और 150 बालिकाओं का चयन किया गया है। एक वर्ष तक उक्त खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *