जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शहर में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। अभियान के दौरान दस सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा के नेतृत्व में देवी रोड, बालासौड़ क्षेत्र में अभियान चलाया गया। टीम ने होटल व रेस्टोरेंट में पहुंचकर मसाले, अजवाईन, नूडल, मिठाई सहित अन्य खाद्या पदार्थों के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। ऐसे में खाद्या पदार्थों में किसी तरह की मिलावट न हो इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में वह तीस से अधिक सैंपल जांच के लिए भेज चुके हैं। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थ बेचने वालों को साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *