प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के लोकप्रिय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को कनखल क्षेत्र के दौरे पर थे, जहां त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार के कार्यालय पहुंचे, उनके साथ पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।




इस मौके पर भूपेंद्र कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत ,अभिनंदन किया गया , भूपेंद्र कुमार ने क्षेत्र की समस्या को लेकर भी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को अवगत कराया गया , त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
