अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधानसभा विकासखण्ड हवालबाग के ग्राम सभा उड़ियारी में पूर्व दर्जामंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक के प्रयासों से प्रथम बार गैस वितरण वाहन पहुंचने पर ग्रामवासियों में हर्ष है। इस अवसर पर कनिष्ठ ब्लक प्रमुख ध्क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेन्द्र कुमार ने कहा कि ग्रामवासियों की सबसे बड़ी समस्या को पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने हल कर दिया है जिसके लिए समस्त ग्रामवासी उनका आभार व्यक्त करते हैं तथा आशा करते हैं कि कर्नाटक इसी तरह लगातार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि उडियारी में गैस वितरण की व्यवस्था ना होने से ग्रामवासी काफी परेशान थे। गैस सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए उन्हें अतिरिक्त रूपये खर्च करने पड़ते थे तथा उनका पूरा दिन भी बर्बाद होता था। उन्होंने बताया कि सभी स्तर से प्रयास करने के बाद भी जब उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कर्नाटक के समक्ष अपनी परेशानी रखी। जिस पर कर्नाटक के प्रयासों से पहली बार ग्रामसभा में गैस वितरण वाहन पहुंचा।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *