पिथौरागढ़। देवलथल धुरौली के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण की मांग उठाई है। मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सीडीओ को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चमूबैंड से चौबाटी तक सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। सड़क की बदहाली के कारण गांव में रसोई गैस के वाहन भी आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत धुरौली गांव तक सड़क सुधारीकरण करने को कहा है। कुलदीप सिंह, दीवान सिंह, भगवान सिंह, भूपेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, दिनेश सिंह, नारायण सिंह, योगेश सिंह, कैलाश सिंह, कुंदन सिंह, ग्यान सिंह, राघव सिंह, मदन सिंह, मुकुल सिंह, राजू सिंह, कैलाश सिंह, जगदीश प्रसाद मौजूद रहे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *