
हरिद्वार वासियों के लिए खुशी भरी खबर है अब कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में आयुष्मान कार्ड वालों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा, दरअसल हरिद्वार में बंगाली हॉस्पिटल आधुनिक सुविधाओं से युक्त बड़ा हॉस्पिटल है लेकिन इस अस्पताल में अभी आयुष्मान कार्ड वालों का इलाज नहीं किया जाता था, जिसको लेकर वार्ड 31 रविदास बस्ती के पार्षद भूपेंद्र कुमार लंबे समय से मांग करते चले आ रहे थे। जिसको लेकर भूपेंद्र कुमार स्थानीय लोगों के साथ कई बार बंगाली हॉस्पिटल के स्वामी दयामूर्तियनंद महाराज जी से मिलकर निवेदन भी कर चुके थे, जिसको मानते हुए अब बंगाली हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज शुरू हो गया है ,जिस पर खुशी जाहिर करते हुए भूपेंद्र कुमार ने बताया कि अब आयुष्मान कार्ड धारक अपना मुफ्त में इलाज बंगाली हॉस्पिटल में करा सकेंगे, यह हरिद्वार के साथ-साथ क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी से काम नहीं है।
रामकृष्ण मिशन अस्पताल के स्वामी दयामूर्तियनंद महाराज ने बताया कि अस्पताल में अब आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए इलाज की सुविधा शुरू हो गई है, जिसका जरूरतमंद लाभ उठा सकते हैं।
