जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्वतीय क्षेत्रों में अतिक्रमण के नाम पर ध्वस्त की जा रही दुकानों पर उत्तराखंड क्रांति दल ने रोष व्यक्त किया है। दल ने सरकार पर अतिक्रमण के नाम पर लोगों का रोजगार छीनने का आरोप लगाया है।
शिब्बू नगर कोटद्वार स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। उक्रांद नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि अतिक्रमण के नाम पर पहाड़ों पर बिना नोटिस दिए सड़कों के किनारे बनी छोटी-छोटी दुकानों को तोड़कर सरकार ने लोगों का रोजगार छीना लिया है। ऐसे में यह लोग पहाड़ से पलायन को मजबूर हो गए हैं। कपरवाण ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पहाड़ी क्षेत्र के जिन मूल निवासियों की दुकानों को उजाड़ा गया है, उनको राज्य सरकार अब रोजगार दें। अथवा उनके लिए व्यवसाय करने हेतु दुकानों का प्रबंध किया जाए। डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने सरकार पर आरोप लगाया कि उत्तराखंड बनने के बाद पहाड़ विरोधी योजनाओं के बनने से और पहाड़ी योजनाओं के न बनने से पहाड़ से भारी संख्या में लोग पलायन हुए हैं। कुछ लोग खेती उद्यान और दुग्ध उत्पादन पहाड़ों में करना चाहते थे, उनके ऊपर राज्य सरकार ने कठोर वन और वन्य जीव कानून लगाकर जंगली हिंसक जानवर छोड़ दिए। इस मौके पर जगदीपक सिंह रावत, सत्यप्रकाश भारद्वाज, पुष्कर सिंह रावत, प्रवेश चंद्र नवानी, मोहन काला, रमेश चंद्र कोठारी, मेहरबान सिंह नेगी, श्रवण सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, विनोद चौधरी, सरदार सिंह, धीरेंद्र बिष्ट, सुरेश पटवाल, मदन जदली आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *