रानीखेत (सतीश जोशी): अयोध्या में पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर पर्यटक नगरी रानीखेत में भव्य शोभायात्रा निकाल कर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर केएमओयू स्टेशन से सदर बाजार, रोडवेज स्टेशन, जरूरी बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल श्री पंचेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण तक श्री राम परिवार, दरबार की झांकी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें जैनोली, नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत , सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली, विवेकानंद विद्या मंदिर रानीखेत के छात्रों तथा स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी कर शोभायात्रा को भव्य रूप प्रदान किया । वहीं चिलियनौला नगर पालिका क्षेत्र में भी बाबा हैड़ाखान मंदिर से क्षेत्र से शोभायात्रा निकली गई। तत्पश्चात स्थानीय शिव मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
सुभाष चौक रानीखेत में खीर महाभोग का आयोजन, सब्जी मंडी के पास हलुआ भोग व फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन, यज्ञ हवन, महानिराजन तथा प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन समस्त क्षेत्र वासियों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में लगभग 1500 लोगों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया और पूरा शहर राममय हो गया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *