जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन गुलदार लोगों पर हमला कर घायल कर रहे है। दमदेवल रेंज के पाबौ के सन्यु मरखोला गांव की एक महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सन्यु मरखोला गांव की सतेश्वरी देवी सुबह घर से कुछ ही दूरी पर घास काटने गई थी। इसी बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। आसपास मौजूद अन्य महिला के शोर मचाने के बाद गुलदार वहां से भाग निकला। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पाबौ लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *