चम्पावत। तल्ला पाल बिलौना के झालाकुड़ी गांव में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां गुलदार ने एक और गाय को निवाला बना लिया। लगातार हो रहे गुलदार के हमले से लोगों में दहशत है। झालाकुड़ी गांव में मंगलवार को गुलदार ने एक और गाय को निवाला बना लिया। स्थानीय निवासी दिनेश सिंह बोहरा ने बताया कि झालाकुड़ी निवासी कैलाश सिंह की दुधारू गाय गांव के पास ही घास चुग रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने गाय पर हमला बोल कर मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया कि बीते कुछ समय से गुलदार लगातार दुधारू जानवरों को निशाना बना रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व झालाकुड़ी निवासी खड़क सिंह की बछिया व फकीर सिंह चौहान और किशन सिंह चौहान की गाय गुलदार के हमले में मारी जा चुकी है। प्रधान महेंद्र सिंह चौहान, बीडीसी मनोज सिंह, कुशल सिंह, संजय सिंह, निर्मल सिंह, आनंद सिंह आदि ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने ओर पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। इधर वन विभाग के रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया की टीम को मौके पर भेजा गया है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *