आज देश की सबसे पुरानी आयुर्वेदिक औषधि की निर्माता कंपनी गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी ने सिंहद्वार स्थित फार्मेसी कार्यालय पर अपना आयुर्वेदिक क्लिनिक मैडिसन स्टोर का उद्घाटन किया
इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी के जनरल मैनेजर अनंत कृष्णा पिल्लई जी ने कहा कि आज देश और दुनिया में लोगों ने अपने दैनिक जीवन में आयुर्वेद का उपयोग कर रहे हैं स्वस्थ जीवन के लिए हमे आयुर्वेद को अपनाना ही चाहिए ताकि मानव शरीर स्वस्थ रहे इसी उद्देश्य को लेकर फार्मेसी के इस क्लिनिक में अनुभवी वैध की देख रेख में रोगी का उपचार किया जाएगा ताकि बिना किसी दुष्प्रभाव के लोगों को स्वास्थ लाभ मिले
आयुर्वेदिक क्लिनिक और मैडिसन स्टोर का उद्घाटन गुरुकुल के मुख्य अधिष्ठाता डॉ दीनानाथ शर्मा जी ने किया और कहा कि हरिद्वार समेत उत्तराखंड वासियों को इससे लाभ पहुंचेगा और एक स्वस्थ जीवन प्राप्त होगा
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट यूनियन अध्यक्ष अवनीश कुमार जितेंद्र पांडे सोनू चौधरी मोहन बहुगुणा सोनू कुमार मनोज चौहान सुनील शर्मा मनोज गिरी नितिन कुमार शिवेंद्र गहलोत दिनेश कुमार रवि पाल शुभम यादव समेत अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *