
शराब तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम,नष्ठ किया करीब 200 लीटर लाहन
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान व आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सफल बनाने के क्रम में खानपुर पुलिस के द्वारा दिनाक 17-02-2024 सांय नियमित चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 कल्पना शर्मा द्बारा मय पुलिस टीम के परगट सिंह पुत्र मोहर सिंह उम्र 45 वर्ष को उसके घर से अवैध कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से लगभग 20 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने की भट्टी से संबंधित सामग्री बरामद की गई साथ ही पुलिस टीम द्वारा कच्ची शराब बनाने हेतु रखी गई लगभग 100 लीटर लाहन को भी नष्ट करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गईl
पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक कल्पना शर्मा
2-कांस्टेबल सुनील कुमार
3-होमगार्ड परवेज
