हरिद्वार। कल रविदास जयन्ती को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के विभिन्न थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना परिसर में गोष्टी का आयोजन कर सीएलजी मेम्बर, ग्राम प्रधान, रविदास जयन्ती शोभायात्रा के आयोजको व थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ परिचर्चा की गई। कनखल थाना क्षेत्र में वार्ड 31 रविदास बस्ती में पुलिस ने भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार के साथ समाज के लोगों के साथ बैठक की और सद्भावना,शांतिपूर्वक रविदास जयंती मनाने की अपील की।

रविदास जयंती को लेकर क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मौजूद लोगों के सुझाव लेकर सभी समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये शांति एवं सौहार्द पूर्वक शोभायात्रा निकालने एवं नशा सामग्री का प्रयोग करने वालों का बहिष्कार करने की अपील की गई।

उक्त अवसर पर उपस्थित जन द्वारा भी सकारात्मक प्रतिक्रया देते हुए आयोजन को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया ।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *