हल्द्वानी। एक महिला ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में हल्द्वानी निवासी रजनी सागर ने बताया कि उसका विवाह 29 अक्तूबर 2009 को मनीष कुमार गौतम निवासी बरेली के साथ हुआ था। आरोप है कि मनीष ने खुद को एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत बताकर उनसे विवाह किया। नौकरी की बात शादी के बाद गलत निकली। शादी के कुछ दिन बाद ही शराब पीकर मारपीट करने लगा। शराब की लत पूरी करने के लिए पति ने उसके जेवरात बेच दिए। इसके बाद जब वह बच्चों के पालन-पोषण के लिए ब्यूटीपार्लर का काम करने लगी तो पति वहां भी आता और शराब के लिए पैसों की मांग करता। मना करने पर उनके साथ मारपीट की जाती। इसके बाद उसने कोर्ट की मदद लेकर पति से तलाक ले लिया। अब पति का काठगोदाम निवासी दोस्त उसका पीछा करता और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने आरोपियों से स्वयं के साथ-साथ अपने बच्चों को जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *