
देहरादून:
गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के छह पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. जिनमें आईजी रिद्धिम अग्रवाल, एडीजी कानून व्यवस्था एसपी अंशुमान, देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह, पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे, एडिशनल सब इस्पेक्टर सुरजीत सिंह और हेड कॉनस्टेबल लक्ष्मण सिंह का नाम इसमें शामिल है.
