
रानीखेत (सतीश जोशी) कोतवाली पुलिस ने पौने पाँच लाख की अवैध स्मैक के साथ ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा प्रदेश में नशा मुक्ति के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की मुहिम के तहत नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के पुलिस को दिशा निर्देश दिए थे। इसी अभियान के क्रम में रानीखेत पुलिस और एसओजी के संयुक्त अभियान में दो नशा तस्कर पुलिस के गिरफ्त में आए।
रानीखेत कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोतवाली रानीखेत तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पिलखोली के पास माता घटघटेश्वरी मंदिर के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या यूके 02 बी 3495 में सवार 21 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र जगदीश राम व 25 वर्षीय करन कुमार पुत्र रंजीत प्रसाद के कब्जे से क्रमशः 8.85 ग्राम व 7.05 ग्राम सहित कुल 15.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पुलिस द्वारा स्कूटी को सीज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में मु0अ0सo 21/2025 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई। संयुक्त अभियान में पकड़ी गई अवैध स्मैक की कीमत पौने पाँच लाख रुपये आकी गई है। दोनों अभियुक्त स्मैक को अटरिया रोड रुद्रपुर से लेकर आ रहे थे। जिसे वह ऊंचे दामों में बेच कर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। दोनों अभियुक्त घटबड़ वार्ड स्टेशन रोड बागेश्वर निवासी हैं। दोनों के खिलाफ पहले भी कोतवाली बागेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रानीखेत के एसएसआई कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल भुवनेश्वर कुमार, कांस्टेबल कैलाश पांडे सहित एसओजी अल्मोड़ा के कांस्टेबल राजेश भट्ट, कांस्टेबल राकेश भट्ट, कांस्टेबल हरीश प्रसाद शामिल हैं।
